Let’s travel together.

बरेली में आबकारी विभाग की बड़ी कारवाही, अवैध मदिरा के 07 प्रकरण दर्ज, 35 हजार से अधिक की अवैध शराब जप्त

0 44

06आरोपी मौके से गिरफ्तार एक आरोपी की गिरफ्तारी शेष
बरेली रायसेन। वृत्त बरेली के आबकारी उपनिरीक्षक राजेश विश्वकर्मा द्वारा जिला आबकारी बल के सहयोग से दिनांक 23.08.2025 को क्षेत्र में अवैध मदिरा, विक्रय,संग्रहण, एवं अवैध मदिरा व्यवसाय के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्राप्त सूचनाओं एवं शिकायतों के आधार पर ग्राम रमगढ़ा, नारद्खेड़ा, कुटनासिर, भारकच्छ, गौरा मछवाई, गुगलवाडा, बरोदिया कलां, सनखेडा एवं सेमरी में दबिश दी गई।

दबिश में कुल 07 आरोपियों के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34-1 (क) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गए। 06 आरोपियों में सम्मिलित है- गौमती बाई, डाक्टर मुन्नू, मुकेश चौहान, सरिता अहिरवार, रज्जो बाई अहिरवार एवं राजेश चौहान को मौके से गिरफ्तार किया गया ।

एक आरोपी बडोदिया निवासी सचिन छोटे चौहान मौके से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी शेष है, जिसे शीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा। उक्त कार्यवाही में आरोपियों से 80 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा, 129 पाव देशी मसाला मदिरा, 40 पाव देशी प्लेन मदिरा, 17 वोल्ट केन बीयर जप्त किया जाकर कब्जा आबकारी लिया गया | उक्त कार्यवाही में जप्त मदिरा की कीमत रुपये 35545/- रुपये आंकलित की गई।
उक्तानुसार की गई कार्यवाही मे जिला आबकारी बल के उपनिरीक्षक श्री मुकेश श्रीवास्तव वृत्त रायसेन , उपनिरीक्षक श्री गौरव भद्रसेन वृत्त ओबेदुल्ल्गंज, उपनिरीक्षक श्री रविन्द्र अहिरवार वृत्त बेगमगंज के अलाबा आबकारी प्रधान आरक्षक श्री निजाम खान सहित आबकारी विभाग के आरक्षकों एवं नगर सैनिको का सराहनीय सहयोग रहा।

उक्त कारवाही जिला कलेक्टर रायसेन श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री दीपक अवस्थी के निर्देशानुसार, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शहनाज कुरेशी के नेतृत्व में की गई।
सहायक आयुक्त आबकारी श्री दीपक अवस्थी द्वारा बताया गया कि अवैध मदिरा के विरुद्ध सम्पूर्ण रायसेन जिले मे विशेष अभियान की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी |

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811