– किसी दिन हो सकता है बड़ा हादसा
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले कई गांव के नागरिक अपनी जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं। अगर ऐसे में पानी का तेज बहाव आ जाए तो दुर्घटना होना तय है।
बता दे की दीवानगंज मुस्काबाद के पास घोड़ा पछाड़ नदी पड़ती है जरा तेज बारिश हो जाती है तो घोड़ा पछाड़ नदी पर बने पुल के ऊपर पानी आ जाता है। सत्ती ,बांसिया, पिपरई,मुनारा, हिनोतिया, भंवर खेड़ी सहित एक दर्जन से ज्यादा गांव नदी के उस पार पढ़ते हैं। इन सभी गांव के ग्रामीण अपने रोजमर्रा के काम के लिए भोपाल ,विदिशा, दीवानगंज, सांची और रायसेन के लिए आते जाते हैं।

हालांकि पुलिस प्रशासन ने 1 महीने पहले नदी के पुल पर पानी होने पर नदी पार ना करने का संकेतक बोर्ड लगा रखा है। इसके बावजूद भी ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं। इन गांवों के लोगों को आज भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या बरसात के दिनों में और भी गंभीर हो जाती है, जब नदी का जलस्तर बढ़ने पर आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है। रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक हर काम इस बाधा से प्रभावित होता है।
इन गांवों के छात्र छात्राएं सेमरा हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी स्कूल दीवानगंज आ जाते हैं और दिन में पानी गिर जाता है तो नदी पर पानी आ जाने के कारण छात्र छात्राएं अपने घर तक नहीं पहुंच पाते हैं। यह समस्या कई सालों से बरकरार है।