Let’s travel together.

नवोदय विद्यालय हॉस्टल में फैला करंट, बड़ी दुर्घटना टली,जवाहर नवोदय विद्यालय, बाड़ी का मामला

0 357

रायसेन। जिले के बाड़ी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कुछ दिन पहले विद्युत करंट फैलने की गंभीर घटना सामने आई, जिससे दर्जनों छात्रों की जान खतरे में पड़ सकती थी। विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही और अव्यवस्थाओं के कारण यह हादसा होते-होते टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नारदखेड़ा गांव के पास स्थित इस विद्यालय में जिले भर से आए करीब 1000 छात्र अध्ययनरत हैं। यहां बने छात्रावासों की हालत काफी जर्जर है। घटना के दिन शाम को हॉस्टल के एक भवन की दीवारों में अचानक करंट फैल गया। छात्रों को जब इसका अहसास हुआ तो उन्होंने तत्काल सतर्कता दिखाई और अन्य छात्रों को बाहर निकाला। समय रहते सभी छात्र सुरक्षित बाहर निकल गए और विद्यालय प्रशासन को सूचित किया गया। देर रात सभी बच्चों को वैकल्पिक हॉस्टल में स्थानांतरित किया गया।

गनीमत रही कि समय पर सतर्कता बरती गई, अन्यथा बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। इस घटना ने विद्यालय प्रबंधन की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है।

छात्रावासों की जर्जर हालत बनी खतरे की वजह

विद्यालय परिसर में बने सभी छात्रावास भवन जर्जर अवस्था में हैं। न तो समय पर इनकी मरम्मत कराई गई है और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो बीते कई महीनों से हॉस्टलों में बिजली संबंधी समस्याएं बनी हुई थीं, लेकिन प्रबंधन द्वारा इन्हें नजरअंदाज किया गया।

और भी हैं अव्यवस्थाएं

विद्यालय में केवल छात्रावासों की ही नहीं, बल्कि अन्य कई स्तरों पर भी अव्यवस्थाएं देखने को मिल रही हैं। इनमें खुली नालियां, जर्जर पहुंच मार्ग, भोजन वितरण में गड़बड़ियां और उचित मॉनिटरिंग का अभाव शामिल हैं। इन समस्याओं को जल्द से जल्द दूर किया जाना अत्यावश्यक है।

इस मामले में जब हमने निशांत तिवारी, प्रभारी प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय बाड़ी से बातचीत की तो उन्होंने करंट फैलने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि हमनेबिजली की मरम्मत करा दी हैं।अन्य शिकायतों  भोजन की गुणवत्ता पर उनका कहना था कि भोजन अच्छा दिया जाता हे लेकिन जब हमने कहा कि हम स्कूल आकर देखेंगे तो उन्होंने कहा कि किसी बाहरी व्यक्ति या प्रेस के लोग परिसर में नहीं आ सकतें।हमने जब कलेक्टर रायसेन से अनुमति की बात कही तो अप प्राचार्य का कहना था कलेक्टर की नहीं हमारे विभाग की अनुमति लाओ।

इस मामले में जब प्राचार्य जितेंद्र कुमार मिश्रा से संपर्क किया तो उन्होंने भी छात्रावास में करंट की बात स्वीकार की और दुरुस्त कराने की बात कही।भोजन की गुणवत्ता पर उन्होंने कहा आप हमारी अनुपस्थिति में आकर देख सकते हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811