मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 दीवानगंज के पास स्थित ग्राम कूल्हाड़िया के पास कई वर्षों से जीपार्ट अड्डा फैक्ट्री का संचालन चल रहा है। जिसकी बदबू के कारण छोला, नरखेड़ा, कुल्हाड़िया, अंबाडी, सेमरा, छोला,आदि गांव के ग्रामीण कई वर्षों से बदबू के कारण परेशान हो रहे हैं। फैक्ट्री का संचालन भोपाल विदिशा हाईवे पर हो रहा है। अड्डा पिसाई फैक्ट्री के आसपास ही कई किसानों की जमीन लगी हुई है जहां पर पूरे साल खेती किसानी का कार्य चलता रहता है। जिससे कई किसान बदबू के कारण बीमार भी हो चुके हैं। आसपास गांव में रहने वाले कई व्यक्तियों ने बताया है कि हम लोग बदबू के कारण खाना भी नहीं खा पा रहे हैं दिन-रात फैक्ट्री में हड्डी पीसने का कार्य चलता है। रोज सुबह भोपाल से एक ऑटो मृत जानवरों की हड्डियां भरकर इस फैक्ट्री में का आता है।जब ऑटो भोपाल से मृत जानवरों की हड्डियां भरकर चलता है तो पूरे रास्ते बदबू फैलता हुआ चलता है। जिससे भोपाल विदिशा हाईवे पर चलने वाले राहगीर परेशान हो रहे हैं। कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सेमरा में जी पार्ट हड्डा फैक्ट्री का शिकायती आवेदन दिया है। जिस पर पंचायत द्वारा जी पार्ट फैक्ट्री को तीन दिन में जवाब देने को कहा था। क्योंकि अड्डा फैक्ट्री की बदबू सेमरा हाई स्कूल तक पहुंच रही है वहां पर पढ़ने वाले बच्चे और शिक्षक भी बदबू से परेशान हो रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है की फैक्ट्री में गाय व भैंस तथा कई प्रकार के जानवरों की हड्डियां की पिसाई होती है। कुछ हड्डियों को फैक्ट्री के बाहर फेक दी जाती हैं। जिसके कारण हम ग्रामीणों को काफी बदबू आती है जिसके कारण रहना भी दुश्वार हो रहा हैं। इसी फैक्ट्री के पास से कई बच्चे रोज हाई सेकेंडरी स्कूल दीवानगंज पढ़ने के लिए निकलते है उन्हें भी काफी बदबू आती है। और बस्ती में रहने वाले लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी आ रही है ग्रामीणों का रहना दूभर हो रहा है। जबकि इसी फैक्ट्री के पास बिजली घर भी बना हुआ है वहां के लोग भी काफी बरसों से बदबू से परेशान है। लोगों का कहना है की बदबू के मारे हम ना तो सो पा रहे हैं ना खा पा रहे हैं। आसपास के ग्रामीणों की मांग है की फैक्ट्री को शीघ्र से शीघ्र बंद किया जाए या कहीं अन्य जगह ले जाया जाए जहां पर बस्ती ना हो।