शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है ।इस उद्देश्य को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों एवं समाजसेवियों द्वारा प्रति माह रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान दाताओं से सहायता लेकर रक्तदान कराया जाता है।
इसी तारतंभ में आज बीएमओ डॉ. नितिन तोमर के मार्गदर्शन में समाजसेवियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के 11 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया।

जिला मुख्यालय से आई ब्लड कलेक्शन एंड ट्रांसपोर्टसन बेन में तैनात लेब टेक्नीशियन सतीश बाघमारे , कमल त्यागी एवं बेगमगंज के दिनेश कुमार द्वारा 11 यूनिट ब्लड कलेक्शन किया गया, जो जिला ब्लड बैंक में जमा किया जाएगा जो समय पर जरूरतमंद मरीजों के काम आएगा।