Let’s travel together.

100 घंटे से लापता अर्चना तिवारी को खोजने नर्मदा में डुबकी भी लगाई, जीआरपी टीम खोज नहीं पाई

0 61

इंदौर। इंदौर से अपने घर कटनी के लिए नर्मदा एक्सप्रेस में सवार होकर निकली अर्चना तिवारी को खोजने के लिए जीआरपी ने जहां तीन सर्च टीम तैयार की है, तो मोबाइल लोकेशन के आधार पर नर्मदापुरम के नर्मदा ब्रिज के नीचे बह रही नर्मदा नदी में भी होमगार्ड जवान और एसडीआरएफ के जवानों ने डुबकी लगाई, लेकिन वे भी अब तक खाली हाथ ही हैं। सिविल जज की तैयारी कर रही उक्त युवती को गायब हुए अब तक 100 घंटे से भी ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। टीम की छानबीन में अर्चना आखिरी बार रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर नजर आई थी.

अर्चना के भाई अभिषेक ने मीडिया को बताया कि ‘वह मेरे मामा की बेटी है और हम मंगल नगर में एक ही घर में साथ रहते हैं।अर्चना के पिता की मृत्यु भी कुछ वर्ष पूर्व हुई और वह इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही थी। रक्षाबंधन मनाने के लिए अर्चना इंदौर से कटनी के लिए निकली थी, लेकिन वह अब तक घर नहीं पहुंची। उमरिका में मामा रहते हैं, उन्होंने भी बी3 बर्थ में जाकर देखा तो अर्चना का सिर्फ बैग ही मिला।

इधर, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिव्यांशु उर्फ अंशु मिश्रा ने अर्चना की सूचना देने वाले को 51 हजार रुपए नकद राशि इनाम स्वरूप देने की घोषणा भी की है। दिव्यांशु ने बताया कि ”अर्चना मेरी बहन है, वह मुझे राखी बांधती थी और हमने छात्र राजनीति में साथ काम भी किया है. फिलहाल जीआरपी की तीन टीमें इंदौर, कटनी, भोपाल, नर्मदापुरम, इटारसी से लेकर जबलपुर तक तलाश में जुटी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811