मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रक्षाबंधन का पर्व शनिवार के दिन बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस दिन अपने भाई या बहन को राखी के संदेश भेजकर स्पेशल उपहार दिए। शनिवार को सुबह से ही दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, बालमपुर, देहरी, सत्ती, बांसिया, पिपरई,मुनारा,हिनोतिया ,केमखेड़ी, महुआ खेड़ा ,भंवर खेड़ी, जमुनिया, निनोद, बरजोरपुर, नरखेड़ा, सरार, कयामपुर, संग्रामपुर, कुलहड़िया सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में बहने अपने भाई की कलाइयों पर राखी बांधी और अपनी रक्षा का वचन लिया।
छोटी-छोटी नोंकझोंक, अटूट प्यार और विश्वास का रिश्ता दुनिया में बेहद खास होता है। इस रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए हर साल रक्षाबंधन का त्योहार शनिवार यह पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों में सुबह से ही अलग रौनक देखने को मिल रही ।

किसी को भाई के घर पहुंचने की जल्दी थी तो कोई बहन के आने के इंतजार में इस दिन न केवल बहनें भाई की कलाई पर रक्षा का सूत्र बांधती है बल्कि उनकी लंबी उम्र और खुशियों के लिए प्रार्थना भी करती हैं। कई लोग कामकाज की वजह से रक्षाबंधन पर एक दूसरे के पास नहीं पहुंच पाते हैं। तो ऐसे में दूरियों को मिटाने के लिए अपने भाई या बहन को प्यारे भावपूर्ण संदेश भेज रहे हैं