रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
औद्योगिक नगरी मंडीदीप में रक्षाबंधन का महापर्व सोमवार को पूरे हर्षोल्लास और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। बहनों ने सुबह से ही अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य और लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया।
त्योहार को लेकर नगर में विशेष रौनक देखने को मिली। मिठाई की दुकानों, बाजारों और राखी की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ जुटी रही। जगह-जगह पर सामाजिक संगठनों और महिला मंडलों ने भी रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के इस अटूट प्रेम का संदेश दिया।
रक्षाबंधन के अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने अपने घरों में पारंपरिक पकवान बनाकर इस पावन पर्व का आनंद लिया।