औबेदुल्लागंज रायसेन।म.प्र. अभियान परिषद विकासखंड औबैदुल्लागंज जिला रायसेन द्वारा चिकलोद सेक्टर मेके ग्राम बरवटपुर मे नवांकुर सखियों द्वारा हरियाली यात्रा निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष माननीय मोहन नागर (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त )मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

श्री नागर ने नवांकुर सखियों को संबोधित करते हुए कहा की पर्यावरण से हमारा सनातन काल से गहरा नाता है हम प्रकृति पूजक हैं इसलिए इस प्रकृति की रक्षा हमें करना है तभी प्रकृति हमारी रक्षा करेगी उन्होंने कहा की इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि नवांकुर सखियों को जो बीजराेपीत थेलियां दी जा रही है वह उन्हें 1 वर्ष तक संभालते हुए उनके संरक्षण करते हुए एक अच्छा पौध तैयार कर अगले वर्ष उनको रोपित करे।

कार्यक्रम मे संभाग समन्वयक भोपाल श्री वरूण आचार्य ,जिल समन्वयक रायसेन कल्याण सिंह राजपूत .व्लाक समन्वयक निशा वहेकार ,ओमप्रकाश मीणा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरपंच बब्लू इक्के ,

सामाजिक कार्यकर्ता शेखर माहेश्वरी ,रमेश जी विष्णुसाहू ,थानसिंह राजपूत नवांकुर संस्था के बारेलाल नायक मेंटर्स जवं प्रस्फुटन समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।