बाढ़ में पेड़ के ऊपर फंसे व्यक्ति को निकाला
यशवंत सराठे बरेली रायसेन
एक माह से हो रही बरसात ने आम लोगों का जीवन यापन अस्त व्यस्त कर दिया है वरगी तवा एवं बारना जलाशयों के गेट खुलने से नदी नाले वाढ़ का भयानक रूप धारण किये हुए हैं जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

उदयपुरा तहसील के धौल पुर ग्राम के एक व्यक्ति को रेस्क्यू ऑपरेशन कर उसकी जान बचायी गयी यह व्यक्ति देवेन्द्र सिंह राजपूत वाढ़ से धिरे हुए पेड़ के ऊपर फसा हुआ था।

जैसे ही प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम संतोष मुद्गल एवं एसडीओ पी कुंवर सिंह मुकाती को खबर लगी तत्काल मौके पर पहुंचे ओर 10बजे से पेड़ के सहारे अपनी जान की रक्षा के लिए बैठा हुआ था अधिकारियों ने इस बेगम नदी की बाड़ में फंसे व्यक्ति देवेन्द्र सिंह राजपूत को एसडीआरएफ की टीम एवं गांव वालों की मदद से मोटरबोट से रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल कर घर भेज दिया गया। वारिस वन्द होने का नाम नहीं ले रही यही हाल रहे तो आमजीवन के साथ साथ कृषि ओर व्यापार पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।