Let’s travel together.

गड्डों से सम्पूर्ण तहसील परेशान ज़िम्मेदार कर रहे नज़रअंदाज़ !

0 200

गौहरगंज ग्राम के एपरोज़ सड़क के हाल बेहाल
विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन

बरसात शुरू होने से पहले से गौहरगंज तहसील अंतर्गत अधिकांश नगरो एवं ग्रामीण क्षेत्रो की एपरोज़ (हाइवे से अलग डामर की सड़कें) में बरसात के कारण गहरे खाई नुमा गड्डे हो चुके हैं। भोपाल से आते समय एवं जाते समय मुख्य द्वार के आने व जाने वालों के लिए सड़क के गड्डे परेशानी का सबब बने हुए हैं। टालमटोल वाले रवैय्या से जनता त्रस्त है। नगरो में लोग गड्डों से अपनी गाड़ी गिरते देख या कहें महसूस कर मूक दर्शक बनते देखे जा सकते हैं। इन अप्रोच सड़क को अधिकारी नज़रअंदाज़ करते रोज़ अप-डाउन करते जा रहे हैं। बता दें कि जिला सत्र न्यायालय गौहरगंज के वकील एवं न्यायधीशगण उक्त प्रवेश सड़क से आते-जाते हैं। आम जनता की कहें तो, गहरे गड्डों से सामना रोज़ाना होता रहता है। हादसों के शिकार लोगों की सुनवाई कौन करेगा क्योंकि एसडीएम, तहसीलदार, जज, वकील एवं जनप्रतिनिधियों का रोज़ाना का यहाँ से आना-जाना रहता है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गड्डों को पूरने का काम हाइवे पीडब्लूडी का है परन्तु गड्डों को जीतना भरा जाता है, वह कुछ दिनों बाद उतने ही गहरे हो जाते हैं। यह देखा गया है कि गड्डों की पूरनी का काम समय-समय पर देखा गया परन्तु गड्डे फिर से अधिक संख्या में एवं गहरे हो जाते हैं। जहाँ मुख्यमंत्री बाहर से निवेशकों को प्रदेश में निवेश करने के लिए मशक्क़त कर रहे हैं वहीं, उनके अंतर्गत आने वाले महकमो द्वारा मुख्य रूप से सड़कों के दुरस्त करने की प्रणाली में स्पष्ट खेद उतपन्न है। सड़को पर हादसे हो जाते हैं परन्तु उनकी गूंज ज़िम्मेदारों तक नहीं पहुँचती, जब-तक कोई बड़ा हादसा न हो जाये। खानापूर्ति के लिए सबके पास एक ज़वाब होता है कि हम दिखवाते हैं। गौहरगंज जिला एवं सत्र न्यायालय, तहसील, अनुविभागीय कार्यालय एवं ग्राम पंचायत के प्रवेश निकास एवं भोजपुर स्थल पर गहरे गड्डों से कई दुर्घटनायें हो चुकी हैं परन्तु निराकरण में गड्डों को शमतल नहीं किया जा रहा है। हाल ही में एक जागरूक नागरिक से 181 पर शिकायत की है जिसका शिकायत नंबर 33572538 है। उक्त जागरूक नागरिक की कब तक और कैसे सुनवाई होगी यह बाद की बात है। अब साथ ही कुछ भी कर शिकायत वापस लेने की किवायत ज़िम्मेदारों द्वारा शुरू हो जायेगी।

इनका कहना हे 

“आपके माध्यम से ख़बर मिली है,
कहाँ गौहरगंज एंट्री एवं तहसील से आगे भोजपुर मार्ग, मैं जल्दी दिखवाते हूँ।”
– सुरेन्द्र पटवा,पूर्व राज्य मंत्री,
विधायक भोजपुर विधानसभा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |     उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र पर मिला सम्मान     |     मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित     |     गणतन्त्र दिवस पर मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक सम्मानित     |     आचार्य श्री का समाधि दिवस मनाया गया     |     एक एवं दो फरवरी को सांसद खेल महोत्सव का होगा समापन,की जा रही व्यापक तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811