Let’s travel together.

सर्किल जेल में विश्व हेपेटाईटिस दिवस के अवसर पर जांच व उपचार शिविर एवं विधिक सहायता शिविर संपन्न

0 170

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

सर्किल जेल शिवपुरी में जिला स्वास्थ्य समिति शिवपुरी के डॉ.पवन राठौर जिला नोडल अधिकारी, डॉ. लालजू शाक्य जिला महामारी अधिकारी के नेतृत्व में बंदियों के स्वास्थ्य हेतु राष्ट्रीय वायरल हेपेटाईटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बंदियों की हाई रिस्क ग्रुप (एच.आर.जी) के व्यक्तियों की हेपेटाइटिस बी एण्ड सी स्क्रीनिंग, जांच व उपचार किया गया। इस दौरान हेपेटाईटिस बी, हेपेटाईटिस सी, एच.आई.व्ही. सिफलिस रोग से संबंधित 101 बंदियों की जांचे की गई।
इस कार्यक्रम में राजकुमार दांगी लेव टेक्नीशियन, राजकुमार माथुर एसटीडी काउंसलर, जान्हवी शर्मा डाटा यंत्री ऑपरेटर भी उपस्थित थे। सर्किल जेल के जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि शिविर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला विधिक सहायता अधिकारी अंकित शांडिल्य, चीफ डिफेन्स कॉउंसल आलोक श्रीवास्तव तथा डिफेंस कॉउंसल निखिल सक्सेना ने भी बंदियों के विधिक सहायता, उनके अपील प्रकरणों, 70 वर्ष से अधिक आयु के बंदियों तथा एक चौथाई भाग सजा भुगत लेने के बाद भी जेल में परिरुद्ध हो ऐसे बंदियों की जानकारी ली गई।
उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान जमानत आदेश हो जाने के बाद भी जेल से रिहा नहीं हो पा रहे ऐसे बंदियों की जानकारी ली गई एवं जिन बंदियों ने अभी तक अपना अधिवक्ता नियुक्त नहीं करवाया है ऐसे बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से अधिवक्ता नियुक्त करने हेतु आवेदन करने के लिए जानकारी से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में जेल चिकित्सक जलज शर्मा, जेल उप अधीक्षक रामशिरोमणी पाण्डेय एवं अन्य स्टाफ उपस्थित था। कार्यक्रम के अंत में जेल अधीक्षक आर्य द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811