Let’s travel together.

युवक की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर युवती ने लगाई फांसी

0 184

– कार्रवाई न होने से आक्रोशित परिजनों ने शव चौकी के सामने रख किया चक्काजाम

  अभिषेक असाटी बकस्वाहा

थाना बकस्वाहा के अंतर्गत बम्हौरी पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ 25 वर्षीय युवती कु. शुचि जैन पुत्री सुनील जैन ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आत्महत्या के लिए पथरिया निवासी पलास जैन, अनुज जैन और पलास की बहन द्वारा की गई मानसिक प्रताड़ना को जिम्मेदार ठहराया है।

परिजनों के अनुसार मृतका इंदौर में एम.लिप. पीएचडी की छात्रा थी। पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान पलास जैन से हुई थी, जो समय के साथ उसे अश्लील मैसेज और धमकियां देने लगा। परिजन बताते हैं कि जब बेटी ने इन सबका विरोध किया, तो आरोपी और अधिक प्रताड़ित करने लगे।

इस संबंध में परिजनों द्वारा 9 जून 2025 को थाना वकस्वाहा की प्रभारी सुनीता बिंदुआ को लिखित शिकायत सौंपी गई थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। परिजनों का कहना है कि यदि शिकायत पर समय रहते कार्रवाई होती, तो यह दुखद घटना टाली जा सकती थी।

शव को चौकी के सामने रख किया चक्काजाम
पुलिस की निष्क्रियता से क्षुब्ध परिजनों और ग्रामीणों ने मृतका का शव बम्हौरी पुलिस चौकी के सामने रख कर सागर-बकस्वाहा मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीओपी रोहित सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। लेकिन परिजन तब तक शव को अंतिम संस्कार के लिए नहीं ले जाने पर अड़े रहे, जब तक आरोपियों पर मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता और जिम्मेदार अधिकारियों पर उचित कार्यवाही नहीं होती।

एसपी से की न्यायिक हस्तक्षेप की मांग
परिजनों ने छतरपुर पुलिस अधीक्षक से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए आरोपियों पर प्रकरण दर्ज करने और पूरे मामले में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों पर उचित विभागीय कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811