Let’s travel together.

नशे पर सात मिनट की शॉर्ट फिल्म, 20 लाख लोगों ने देखी

0 165

– प्रदेश के डीजीपी ने भी इन शॉर्ट फिल्मों को सराहा व सोशल मीडिया पर शेयर किया

थाना प्रभारी की एक्टिंग ने मचाई धूम

रंजीत गुप्ता

अशोकनगर जिले के नई सराय थाना प्रभारी एसआई पुनीत दीक्षित की एक्टिंग इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। नशे के खिलाफ बनाई गई उनकी 7 मिनट की शॉर्ट फिल्म को सिर्फ छह दिन में 20 लाख लोग देख चुके हैं तो वहीं एक मिनट 50 सेकेंड की शॉर्ट फिल्म को महज 4 घंटे में ही 60 से हजार से ज्यादा लोग देख चुके है। प्रदेश के डीजीपी ने भी इन शॉर्ट फिल्मों को सराहा व सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

खूब वाहवाही बटोर रहे हैं-
यह दोनों शॉर्ट फिल्में नशे के खिलाफ जागरुकता की मिसाल बन रही है। बचपन से एक्टिंग का शौक रखने वाले एसआई दीक्षित अब पुलिसिया ड्यूटी के साथ-साथ समाज सुधार की इस नई राह पर भी खूब वाहवाही बटोर रहे हैं। इसमें शहर के हीरो कश्यप ने भी रोल किया है।

एसआई की शॉर्ट फिल्में लोगों को कर रही जागरुक-

1. युवा की कहानी… पकड़ लेता है गलत राह: नशे पर बनी 7 मिनट की शॉर्ट फिल्म में ऐसे युवा की कहानी है जो पुलिस सेवा में जाने की तैयारी कर रहा है। दोस्तों के साथ गलत संगत में पड़कर नशा करने लगता है। परीक्षा तो पास कर लेता है लेकिन नशे की लत के कारण फिजिकल टेस्ट में फैल हो जाता है। इससे वह आत्महत्या का प्रयास करता है लेकिन पुलिस उसे बचा लेती है और समझाती है। वहीं एक मिनट 50 सेकेंड की शॉर्ट फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो नशा करता है और बच्चों से छिपकर निकलता है ताकि बच्चे न सीख जाएं।

2. साइबर फ्रॉड पर मूवी, फिल्म फेस्टीवल में चयनित-

वहीं कुछ महीने पहले साइबर फ्रॉड से लोगों को जागरुक करने सत्य घटना पर आधारित शॉर्ट फिल्म बनाई गई थी। जिसे लोगों को जागरुक करने कई प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रसारित किया गया। जिसमें शहर के एक भाजपा नेता की साइबर अरेस्ट की कहानी थी। इस शॉर्ट फिल्म को 8 मार्च को फिल्म फेस्टीवल में अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। इस फिल्म ने भी लाखों दर्शक बटोरे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811