सिलवानी रायसेन।सिलवानी वन परिक्षेत्र पश्चिम अंतर्गत वीट सिंहपुरी के कक्ष क्रमांक पीएफ-612 में मंगलवार देर शाम को वन भूमि पर हो रही अवैध गतिविधि पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने एक ट्रैक्टर को जप्त किया। यह ट्रैक्टर बिना किसी वैध पट्टे की भूमि पर बड़ी मात्रा में वन भूमि पर कार्य कर रहा था।
इस कार्रवाई को डीएफओ प्रतिभा शुक्ला के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। मौके से पकड़ा गया ट्रैक्टर लगभग 5 लाख रुपये कीमत का बताया जा रहा है, जिसे जब्त कर सिलवानी वन विभाग परिसर में लाया गया है। वन विभाग के अनुसार, यह ट्रैक्टर ग्राम मजगवा निवासी शहीद खा पिता हवीब उल्ला के द्वारा चलाया जा रहा था। संबंधित व्यक्ति पर वन अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वन विभाग की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में वन भूमि पर हो रहे अतिक्रमण पर एक कड़ा संदेश गया है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी बिना वैधानिक अनुमति के किसी को भी वन भूमि पर अतिक्रमण करने नहीं दिया जायेगा।
वन परिक्षेत्र पश्चिम अधिकारी महेंद्र पलेचा अखिलेश रजक कमलेश तिवारी आकाश तिवारी अमित धुर्वे भूपेंद्र लोधी मनीश क्षारी लल्लू मेहरा परसोत्तम रजक आदि द्वारा कार्रवाई की गई है
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।