Let’s travel together.

लोढी गाँव में खेतों रोपा और आटी की बढी चोरी,किसानों की मेहनत पर फिर रहा पानी

0 193

मनोज कुमार द्विवेदी अनूपपुर

खेती – किसानी के कठिन श्रमसाध्य समय मे चोरी का तौर – तरीका भी बदल रहा है। अब लोग फसल तैयार होने के पहले रोपा और आटी की चोरी कर रहे हैं। आटी की चोरी होने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है और वो बहुत परेशान हैं । चोरी भी ऐसी हो रही है कि किसान थाने तक नहीं जा रहे हैं। उन्हें थाने मे पुलिस के सौ सवालों से अधिक डर लग रहा है।
अनूपपुर जनपद अन्तर्गत देवगंवा के समीप लोढी गाँव मे अजीब तरह की चोरी हो रही है। शिकायत मिल रही है कि बहुत से किसानों के खेत से कुछ चोर धान की आटी की चोरी कर ले गये हैं। धान का थरहा तैयार होने के बाद उसकी रोपाई से पहले धान के छोटे पौधों को गुच्छों मे एकत्रित करके खेतों मे लगाने के लिये रखा जाता है,जिसे गाँव की भाषा मे आटी कहा जाता है।

(खेत की मेढ़ पर बैठा चिंतित किसान)

गाँव के लोगों को सोशल मीडिया से सतर्क किया जा रहा है कि ग्राम लोढी में आटी चोर गिरोह सक्रिय हैं । कृपया अपने अपने बेहडा की तकवारी करें जिससे बेहडा सुरक्षित रहे ।
बतलाया गया है कि आटी के साथ किसी किसान का खूंटा और तार उठा ले गये हैं।
सुनने मे भले यह छोटी – मोटी चोरी लगे लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों मे गरीब किसान जिस संघर्ष और कठिनाई से खेती – किसानी करते हैं, उनके लिये ऐसी चोरी भी कष्टदायक है। पुलिस और ग्राम पंचायत कृपया ध्यान दे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811