Let’s travel together.

सोशल ऑडिट के तहत मनरेगा कार्यों का भौतिक एवं दस्तावेजीय सत्यापन पारदर्शिता और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर

0 57

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

ग्राम पंचायत नरवर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत वर्ष 2024-25 में संपन्न कार्यों का सोशल ऑडिट एवं विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सांची से सामाजिक अंकेक्षण प्रभारी श्रीमती माधुरी शेंडे, नोडल अधिकारी राजेन्द्र सिंह (N.R.L.M.), व्ही.एस.ए. बापू निनामा, सरपंच श्रीमती मुन्नी लोधी, सचिव राकेश दास, रोजगार सहायक प्रवेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
सभा में मनरेगा के अंतर्गत किए गए कार्यों की भौतिक व दस्तावेजीय जांच की गई तथा कार्य लागत का सार्वजनिक वाचन कर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्तों में देरी और भुगतान संबंधी समस्याओं की शिकायतें कीं, जिन पर अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
पलायन की समस्या पर भी चर्चा हुई, जिस पर सोशल ऑडिट प्रभारी ने ग्रामीणों से स्थानीय स्तर पर रोजगार मांगने की अपील की ताकि पलायन पर रोक लगाई जा सके। सभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रस्तावित कार्यों को ग्रामसभा की सहमति प्राप्त हुई और नए हितग्राहियों का पंजीयन भी किया गया।
यह आयोजन ग्रामीणों को निडर होकर अपनी बात रखने और ग्राम विकास में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811