सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज रायसेन
रायसेन जिले के थाना सुल्तानगंज अंतर्गत सर्वस्थ कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी” विषय पर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीओपी अनिल मौर्य ने स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, नगर रक्षा समिति के सदस्यों एवं थाना स्टाफ की उपस्थिति में नशा मुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

एसडीओपी अनिल मौर्य ने अपने संबोधन में युवाओं से अपील कि हैं कि नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में है या किसी को इस दिशा में मदद की आवश्यकता है, तो हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकता है।

कार्यक्रम के दौरान पोस्टर, बैनर एवं स्लोगन के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को समझाया गया एवं विद्यार्थियों को इस सामाजिक बुराई से बचने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों ने भी इस मुहिम में रुचि दिखाते हुए नशे के खिलाफ अपने विचार साझा किए।
अंत में थाना स्टाफ ने सभी उपस्थित सभी विद्यार्थियों,शिक्षकों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया।