सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
प्रदेश भर में शिक्षकों के लिए लागू की जा रही ई अटेंडेंस व्यवस्था के खिलाफ अतिथि शिक्षक भी लामबंद हो गए हैं। सोमवार को अतिथि शिक्षकों ने इस व्यवस्था का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा तथा ई अटेंडेंश व्यवस्था लागू नहीं करने की मांग की।
अतिथि शिक्षक संघ के बैनर तले सोमवार को एकजुट हुए विकासखंड के अतिथि शिक्षकों ने प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई अटेंडेंश व्यवस्था पर विरोध जताते हुए रैली की शक्ल में पहुंचकर एसडीएम पल्लवी वैद्य को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन देकर ई अटेंडेंश व्यवस्था लागू नहीं करने की मांग की। उन्होंने ब्लाक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक विनोद वर्मा को भी ज्ञापन दिया। शिक्षकों ने कहा कि पूर्व में भी विभाग ने इसे लागू करने का प्रयास किया था परन्तु यह व्यवस्था अव्यावहारिक और अमानवीय होने के कारण बंद रखी गई थी। परंतु अब पुनः इसे लागू करने का प्रयास किया जा रहा है जो गलत है।

संघ के ब्लाक अध्यक्ष बलराम राय, ऊधम सिंह गुर्जर, हर्ष त्रिपाठी, विकास जैन, नरेन्द़ मैथिल, पारूल ठाकुर, शुभम ठाकुर, ललित बिजौरिया, बुद्धिलाल, मंजू लोधी, लकी तिवारी,ब्रजेश लोधी,सौरभ दुबे,विवेक मालवीय,कमल अहिरवार, चंदशेखर गौर, गोविंद यादव सहित कई अतिथि शिक्षकों ने इस मौके पर कहा कि इस व्यवस्था से शिक्षक समाज की जन-सामान्य के बीच छबि खराब कराने का प्रयास किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह व्यवस्था शिक्षक जैसे पवित्र कार्य को करने वालों के लिये अपमानजनक है।