Let’s travel together.

विनायकपुर पुल धसने से वाहन चालकों को परेशानी बढ़ी , हो रही है दुर्घटनाएं

0 54

शरद  शर्मा बेगमगंज,रायसेन

भोपाल सड़क पर स्थित ग्राम बर्री कला में बीना नदी घाट पर बना पुल जोकि विनायकपुर सहित पश्चिम क्षेत्र के 14 गांवों को जोड़ता है । इस सड़क पर नवनिर्मित पुल के धसने से दो एवं छोटे चार पहिया वाहनों के निकलने पर तेज झटका लगता है और कभी -कभी तो बाइक चालक उछलकर गिरकर गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं। इस मार्ग पर लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्राम बर्री कला के पूर्व सरपंच व जनपद सदस्य वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बीना नदी के पुल का बेस लेवल 6 से 8 इंच तक धंस चुका है । जिसके कारण जगह -जगह गड्ढे होने से छोटी कार ,जीप एवं दो पहिया वाहन चालकों को आने जाने में काफी समस्या हो रही है। दो पहिया वाहन तो तेज रफ्तार होने से दुर्घटनाग्रस्त हो रही है।
जबकि पुल को बने हुए अभी मात्र 4 महीने ही हुए हैं। ठेकेदार की लापरवाही एवं घटिया निर्माण कार्य की पोल खुल गई है। क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है कि अभी मात्र 4 माह हुए हैं , तो आगे क्या स्थिति होगी।
बार -बार लोकनिर्माण विभाग एवं संबंधित ठेकेदार को जानकारी देने पर भी सुधार नही कराया जा रहा है।
इस संबंध में लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ राजाराम अहिरवार का कहना है कि संबंधित ठेकेदार को सूचना पत्र देकर कार्य में सुधार कराया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811