Let’s travel together.

पत्रकार राजकुमार को मिला सम्मान, लहराया परचम, राज्यपाल ने किया गोल्ड मेडल से सम्मानित

0 244

नसीम खान

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़ से “मास्टर आफ जर्नलिज्म” 2019 में टॉप करने पर राजकुमार पाण्डेय को पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने “गोल्ड मेडल” एवं “पत्रकारिता की उपाधि” प्रदान की.


राजकुमार इस गोल्ड मेडल का पूरा श्रेय पने माता-पिता एवं गुरु प्रोफेसर पंकज नयन पाण्डेय सर व डॉ नृपेंद्र शर्मा सर को देते हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके बड़े भैया व मार्गदर्शक एवं वरिष्ठ पत्रकार मनीष द्विवेदी का अभूतपूर्व योगदान रहा है.

मूलत: राजकुमार पांडे उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले हैं. जिन्होंने 2016 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के पत्रकारिता डिपार्टमेंट से परास्नातक की पढ़ाई की. इस दौरान कठिन परिश्रम एवं मेहनत के फलस्वरूप उन्होंने 2019 में विश्वविद्यालय में टॉप किया. हालांकि कोरोनावायरस के चलते विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह कई वर्षों से आयोजित नहीं हो सका. जिसके कारण काफी इंतजार करना पड़ा. एक लंबे समय बाद 30 मई, हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल शामिल हुई. जिन्होंने इस मौके पर पत्रकार राजकुमार पांडे को गोल्ड मेडल एवं पत्रकारिता की उपाधि प्रदान की.

बता दें कि राजकुमार BSc (Chemistry), MSc (Chemistry) एवं संगीत प्रभाकर की भी शिक्षा प्राप्त की है. राजकुमार अपनी पत्रकारिता की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद उसके बाद News24 एमपी सीजी lalluram.com और वर्तमान समय में वह डेलीहंट ग्रुप के वनइंडिया हिंदी में कार्यरत हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के सभा कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न     |     आईडीबीआई बैंक चरौदा शाखा में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 30 मार्च को     |     महावीर जयंती पर अब 31 की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित     |     शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811