Let’s travel together.

अंजना यादव ने हिमालयन रेंज की 16,500 फीट ऊंची रेनोक पीक पर फहराया तिरंगा

0 106

- Advertisement -

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

रायसेन जिले के सलामतपुर दीवानगंज कस्बे से कुछ दूरी पर छोटे से गांव सेमरी की प्रसिद्ध पर्वतारोही अंजना यादव ने एक बार फिर से अपनी पर्वतारोहण की यात्रा को जारी रखते हुए हिमालयन रेंज की रेनोक पीक सिक्किम (16,500 फीट) फतेह कर ली है।

हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान, दार्जिलिंग में मई में, 1 माह की ट्रेनिंग का आयोजन किया गया था। इस ट्रेनिंग में देश भर के 66 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें से 45 ने ही सफलता हासिल की। अंजना यादव ने रायसेन और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सफलता हासिल की और प्रदेश का गौरव बढ़ाया। रेनोक पीक फतह के सफर की शुरुआत हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान में रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, आइस ऐक्स-क्लाइंबिंग, रेस्क्यू तकनीक,सेल्फ अरेस्ट, ग्रुप अरेस्ट आदि का प्रशिक्षण लेते हुए, प्रारंभ में टाइगर हिल की 22 किमी की चढ़ाई की।

टाईगर हिल की चढ़ाई के बाद युकसम पीक की तरफ बढ़े, युकसम पीक, कंचनजंगा के प्रवेश स्थल से बखीम ट्रेक के दौरान 18किलो के वजन के साथ 7 घण्टे का लगातार सफर तय करने के बाद 9,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंची। यहां से 13,218 फीट की ऊंचाई वाली डीजोंगरी हिमालयन रेंज की बर्फबारी में लगातार 8 घंटे के कठिन ट्रेक के बाद चोअरी-खांग 14,600 फीट पर पहुंचे। इसके बाद रहतोंग ग्लेशियर की भारी बर्फबारी में विपरीत परिस्थितियों में अंत में हिमालय रेंज की रेनोक पीक (सिक्किम) जिसकी ऊंचाई 16,500 फीट है पर 22 मई सुबह 11:42 बजे तिरंगा फहराया।


ज्ञात है कि अंजना यादव रायसेन जिले के सलामतपुर दीवानगंज कस्बे से कुछ दूरी पर छोटे से गांव सेमरी की बेटी है। जिन्होंने इसके पूर्व हिमाचल प्रदेश के युनाम पीक 20,000 फीट पर 15 अगस्त को तिरंगा फहरा कर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया था। साथ ही अंजना यादव फ्रेंडशिप पीक, पतालसु पीक आदि भी फतह कर चुकी है। अंजना ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता आजाद सिंह यादव और अपने परिवार को दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवा क्रांति रोटी संस्थान द्वारा जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया     |     राहुल गांधी की सदस्यता छीनना दिखाता है भाजपा का डर -दुर्गेश वर्मा     |     अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन     |     पंच कुंडात्मक श्री राम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन     |     लाडली बहना योजना के फार्म भरे जाने हेतु आयोजित कैम्प का संभागायुक्त ने किया शुभारंभ     |     TODAY:: राशिफल रविवार 26 मार्च 2023     |     जिला शिक्षा अधिकारी ने किया कक्षा 5 वी एवं 8 वी की परीक्षा का निरीक्षण     |     विश्वकर्मा समाज की महिलाओं द्वारा होगा वृहद आयोजन     |     तीसरा टाईगर भी छोड़ा, अब तीनों रहेंगे खुले जंगल में     |     एबीवीपी का आरोप: जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कर रहे हैं कॉलेज का राजनीतिकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811