मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज चौकी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने के लिए लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही धोलाघाट अंबाडी वाले रोड पर हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह रघुवंशी मौके पर पहुंचे तो पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। जिसे प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह रघुवंशी ने पकड़ लिया तलाशी लेने पर कार्टून में 21 क्वार्टर सफेद शराब के जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति शराब लेकर अंबाडी रोड पास खड़ा है। मौके पर पहुंचे तो आरोपी गेंदालाल अहिरवार पिता लक्ष्मी नारायण अहिरवार निवासी बालमपुर जिला भोपाल की तलाशी लेने पर 21 क्वार्टर सफेद शराब के मिले जिनकी कीमत 2000 बताई जा रही है। उक्त व्यक्ति शराब लेकर बेचने जा रहा था। उक्त शराब जप्त कर आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच की जा रही है।