Let’s travel together.

बाड़ी पुलिस ने 12 घण्टे के अन्दर हत्या करने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश कर किया गिरफ्तार

0 235

– 5 जुलाई की रात 11 बजे हुई थी हत्या, 6जुलाई की सुबह06बजे आरोपी को के लिया गिरफ्तार
– आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त किया गया एक धार दार छुरा एवं मृतक रजित ठाकुर के मोबाईल को किया जप्त

बाड़ी रायसेन।जिले की बाड़ी पुलिस ने 05 जुलाई की रात 11 बजे एमपी कान्वेंट स्कूल के पास हुई रजित ठाकुर की हत्या का मामला सुलझा लिया हे।पुलिस ने महज 07 घंटे के भीतर ही हत्या के आरोपी नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया हे।
पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग बाड़ी श्रीमति अदिती बी सक्सेना के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी बाड़ी निरीक्षक राजेश तिवारी के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा हत्या करने वाले अज्ञात आरोपी (विधि विरूद्ध बालक) को 12 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया गया।

मृतक रजत ठाकुर के पिता गोपाल सिंह आदिवासी निवासी वार्ड न 06 ब्लाक के पीछे बाड़ी ने थाना आकर रिपोर्ट कि थी कि कि मेरा बडा लड़का रजत ठाकुर 05 जुलाई को शाम 6 बजे घर से अपनी पल्सर मोटर साइकिल क्र MP04ZZ 8504 से बाजार जाने का बोलकर निकला था जिसे रात्रि 08 बजे मैंने मोबाइल लगाया तो रजित बोला अभी थोड़ी देर से आ रहा हूँ। लड़का रजत नहीं आने पर मैंने करीब 10 बजे रात्रि को फिर से फोन लगाया तो रजित का मोबाइल बंद आ रहा था। फिर मै सो गया था। सुबह करीबन 07.30 बजे मुझे खबर मिली कि एमपी कान्वेंट स्कूल के पीछे वाले गेट के पास रोड पर रजित पड़ा है। फिर मैंने आकर देखा तो मेरा लड़का रजित मृत अवस्था में चित हालत में पड़ा था तथा उसके सिर में दाहिने तरफ एवं पेट व सीने कई जगह कटे हुए घाव दिखाई दे रहे थे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे लड़के रजित को सिर व शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से चोट पहुंचा कर उसकी हत्या कर दी है। फरियादी की रिपोर्ट पर अप.क्र. 215/2025 घारा 103(1) BNS का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग बाड़ी श्रीमति अदिती बी सक्सेना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी द्वारा पृथक पृथक टीम गठित कर 12 घण्टे के अंदर हत्या करने बाले आरोपी की पतारसी कर विधि विरूद्ध बालक निवासी बाड़ी द्वारा अपराध धारा 103 (1) BNS का घटित करना पाया जाने से विधिवत दिनांक 06.07.2025 को गिरफ्तार कर मेमोरण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त किया एक धार दार छुरा एवं मृतक रजित ठाकुर के मोबाईल को जप्त किया हे।विधि विरूद्ध बालक के विरूद्ध पूर्व से थाने में 01 चोरी का प्रकरण पंजीवद्ध है।

सराहनीय भूमिका – उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेश तिवारी, उनि, संजय यादव, सउनि, मोहन यादव, प्रआर. 267 मोहनीश मिश्रा, प्रआर, 28 जितेन्द्र सिंह राजपूत, प्रआर. 182 प्रदीप चौधरी, प्रआर 81 शिवशंकर चावड़े, आरक्षक, देवेन्द्र सिंह राजपूत, आर. रामूसिंह, ललित शर्मा, आर. मनोज टेकाम, आ व नगर रक्षा समिती सदस्य रानू प्रजापति, पवन ठाकुर, मंगल सिंह, दिनेश की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811