मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रविवार तड़के 3 बजकर 55 मिनट पर दीवानगंज रेलवे स्टेशन से 800 मीटर की दूरी पर बनखेड़ी सेमरा मार्ग की पुलिया के ऊपर भोपाल से विदिशा की तरफ जा रही मालगाड़ी का एक डब्बे के आगे के दोनों पहिए पटरी से नीचे उतर गए। जिससे ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हुआ है। पटरी से डब्बा उतरने से एक बड़ा हादसा टल गया।

वहीं घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी पहुंचे, कर्मचारियों ने मालगाड़ी से डब्बे को अलग कर ट्रैक को सही किया गया।
जानकारी के अनुसार दीवानगंज रेलवे स्टेशन के समीप डाउन ट्रैक पर मालगाड़ी चेन्नई डिविजन से अंबाला डिवीजन की ओर जा रही थी जैसे ही दीवानगंज रेलवे स्टेशन से आगे निकली तो मिडिल लाइन से डाउन लाइन की तरफ जाते वक्त मालगाड़ी के लोको से 15 वा नंबर का डब्बा नीचे उतर गया। मालगाड़ी में ऑटोमोबाइल का सामान भरा हुआ था। जो अंबाला डिवीजन जा रहा था।

मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण विदिशा की तरफ जाने वाली गाड़ियां कुछ समय के लिए लेट हुई है लेकिन रेलवे विभाग ने दूसरी लाइन से गाड़ियों को भेजा गया। वही रेलवे विभाग ने समिति गठित कर दी गई है जो पटरी से नीचे उतरे मालगाड़ी की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी।