सुरेंद्र जैन रायपुर
छत्तीसगढ़ आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय विनियामक आयोग द्वारा राज्य सरकार के बनाए नियमों के खिलाफ रावतपुरा समेत अनेक यूनिवर्सिटीयों की फीस तय कर दी है । जबकि छत्तीसगढ़ सरकार 2008 में छत्तीसगढ़ फीस नियामक समिति का गठन किया है । इस समिति को प्रदेश के सभी मेडिकल,इंजिनियरिंग, नर्सिंग,फार्मेसी, सहित सभी व्यावसायिक पाठ्यक्रम के कालेजों की फीस तय करने का अधिकार दिया गया है ।
छत्तीसगढ़ वि.वि विनियामक आयोग के अध्यक्ष द्वारा अपने अधिकारों का दुरूपयोग कर बी फार्मेसी व एम फार्मेसी की राज्य सरकार द्वारा निर्धारित फीस से तीन गुना ज्यादा फीस तय कर दिया है । राज्य सरकार ने इसके लिए 39300 रूपए फीस तय की है , लेकिन आयोग ने इसे 1 लाख 20 हजार कर दिया है ।यह प्रदेश के पालको की जेब पर सीधे डाका है और शासन के नियमों की धज्जियां उड़ानें का मामला है । वि.वि विनियामक आयोग का मूल काम निजी यूनिवर्सिटीयो पर नियंत्रण रखना है,और छात्रों के हित की रक्षा करना है । परंतु आयोग अपना मूल काम छोडकर निजी यूनिवर्सिटीयो की सेवा में लग कर छात्रों के हितो पर कुठाराघात कर रही है ।
ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णु साय जी से मांग की है कि छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय विनियामक आयोग द्वारा किए गए उक्त कृत्यों की उच्च स्तरीय जांच कराए और इस गैरजिम्मेदाराना काम करने का जो भी दोषी है,उस पर कड़ी कार्रवाई करे । यह छात्रों के साथ घोर अन्याय है
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।