Let’s travel together.

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

0 69

तेज रफ्तार का आतंक कब थमेगा?

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

जैसे ही सांची नगर में बारिश का दौर शुरू हुआ, राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसों की आशंका भी हकीकत बनने लगी। शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने भोपाल की ओर जा रहे एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। यह हादसा विदिशा की ओर जाने वाली पुलिया के समीप हुआ।
सूचना मिलते ही सांची पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और घायल युवक को 100 डायल की मदद से अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे विदिशा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान विभु तिवारी (निवासी: रीवा) के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय राजमार्ग बना ‘मौत की दौड़’ का मार्ग
यह कोई पहली घटना नहीं है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम न लगने से हादसे आम हो गए हैं। सड़क पार करते समय लोगों के चेहरों पर खौफ साफ झलकता है। भीड़भाड़ वाले चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस का अभाव और नियमों की अनदेखी, स्थिति को और भी गंभीर बना रहे हैं।
कब जागेगा प्रशासन?
हर दुर्घटना के बाद पुलिस केवल औपचारिकता निभाती नजर आती है, जबकि मूल समस्या  तेज रफ्तार पर नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था  जस की तस बनी हुई है। क्या प्रशासन किसी बड़ी जनहानि के बाद ही चेतेगा?
समय की माँग है कि प्रशासन जागे और सांची जैसे विश्व प्रसिद्ध स्थल पर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने हेतु ठोस कदम उठाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811