Let’s travel together.

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन JITO  ने रचा इतिहास,विश्व नवकार महामंत्र दिवस का हुआ वैश्विक स्तर पर शिलान्यास

0 58

मुंबई। संपूर्ण विश्व में “विश्व नवकार महामंत्र दिवस” मनाया गया। 108 से अधिक देशों में नवकार महामंत्र की गुंज उठी। 6000 से अधिक धार्मिक संस्थाओं ने अपने स्थानों पर इस महामंत्र का जाप किया।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने इस विशेष आयोजन का शुभारंभ देश की राजधानी दिल्ली में किया। महाराष्ट्र के गवर्नर सहित, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तथा अनेक उच्चाधिकारी, पदाधिकारी सहित 5000 से अधिक लोग मुंबई तथा 7000 से अधिक अनुयाई दिल्ली में शामिल हुए

वैश्विक शांति, सौहार्द और समन्वय के लिए यह मंत्र अत्यधिक अनुकरणीय है। जो समस्त धर्म, पंत, समुदाय से परे मात्र और मात्र अहिंसा तथा शांति का संदेश देता है। समस्त गुरू भगवन्तों की उपस्थिति में  इसका शिलान्यास हुआ है।

रतलाम की बेटी सीए मयूरी चोरड़िया ने यूनाइटेड किंगडम का प्रतिनिधित्व किया तथा लंदन से आकर अपनी उपस्थिति दर्ज करके आयोजन के सफल होने में अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि वह 2007 से जीतो के साथ काम कर रही है तथा जैन समुदाय में पिछले तीन दशकों से अधिक अपनी सेवाएं दे रही हैं। ऐसे युवा हम सभीं के लिए प्रेरणा स्तोत्र हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811