Let’s travel together.

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर को सर्वोच साहित्य सम्मान “साहित्य वाचस्पति” प्राप्त होने पर शुभकामनाएं प्रेषित की

0 41

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर को हिंदी साहित्य सम्मेलन के 76वें अधिवेशन में आपको हिंदी जगत का सर्वोच साहित्य सम्मान “साहित्य वाचस्पति” प्राप्त होने पर शुभकामनाएं प्रेषित की हे।

श्री तोमर ने श्रीधरजी को प्रेषित बधाई पत्र में कहा हे कि,आ. श्रीधर जी-हिंदी साहित्य सम्मेलन के 76वें अधिवेशन में आपको हिंदी जगत का सर्वोच साहित्य सम्मान “साहित्य वाचस्पति” प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं। यह सम्मान आपके सारस्वत, हिंदी के उत्थान में दिए गए आपके अवदान और आपकी लेखनी का सम्मान है। आपके सम्मानित होने पर हम, समूचा मध्यप्रदेश गौरवान्वित है।

पत्रकारिता और साहित्य समाज के सारथी होते हैं, वे दिशा देते हैं और समाज उसका अनुगमन करता है। लेखन की सार्थकता तभी है, जब वह समाज को सही दिशा प्रदान करे, अपनी मेधा के मेघ से समाज की उस क्षुधा को शांत करे जिसकी तृप्ति से एक समृद्ध-सुधी समाज का निर्माण हो सके।

अपनी आधी सदी की पत्रकारिता में आपने सामाजिक सरोकार को ध्येय में रखते हुए अपने संपादकीय दायित्व का निर्वहन किया है। “मध्यप्रदेश में पत्रकारिता के इतिहास” और “भारतीय पत्रकारिता कोष” आपके द्वारा रचित ऐसे ग्रंथ है जो पत्रकारिता को एक दिशा प्रदान करते हैं। आपके द्वारा माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान की स्थापना पत्रकारिता के क्षेत्र में एक मील का पत्थर है, चार दशक की यात्रा में आज यह संस्थान राष्ट्रीय ख्याति के साथ ज्ञान-तीर्थ के रूप में स्थापित हो चुका है।

आपके मार्गदर्शन, सानिध्य एवं प्रेरणा से पत्रकारिता की एक पौध बड़ी हुई, जो आज देशभर में पुष्पित पल्लवित हो रही है। आपकी मनीधी स्तुत्य है।
मैं आपके स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना के साथ आपकी सृजन यात्रा के अनवरत जारी रहने की भी मंगल कामना करता हूं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811