Let’s travel together.

विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0 58

उवेश खान सिलवानी रायसेन

सिलवानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जैथारी चौकी से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक विवाहित महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह घटना सोमवार दोपहर  की बताई जा रही है। मृतिका की पहचान अंजना साहब सिंह, निवासी ग्राम तेंदूखड़ा (ग्राम पंचायत फुलमार) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला ने घर में साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगाई।

सबसे पहले ससुर ने बहू को फंदे पर लटका देखा, अंजना के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं – एक पांच साल का बेटा और दो साल की बेटी, जो अब मां की ममता से हमेशा के लिए वंचित हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर सिलवानी हॉस्पिटल लाया गया, जहां कल सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811