-सुनवाहा में केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने तीन करोड़ 54 लाख रू के विभिन्न निर्माण -कार्यो का किया लोकार्पण तथा भूमिपूजन
-क्षेत्र में हमने श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सड़कों को जाल बिछाया- पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह
रायसेन । केन्द्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में बेगमगंज जनपद के सुनवाहा में लोकार्पण तथा शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कुल तीन करोड़ 54 लाख रू के विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया। इनमें 70 लाख रू के विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन किया गया और दो करोड़ 84 लाख रू लागत के विभिन्न कार्यो का लोकार्पण किया गया।
विशेष अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, बेगमगंज नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप लोधी, सुल्तानगंज मंडल अध्यक्ष श्री हरिराम यादव, बेनगंज नगर मंडल अध्यक्ष श्री अजय जाट, बेगमगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री जगदीश लोधी, सिलवानी मंडल अध्यक्ष श्री श्याम साहू, श्री पप्पू सिंह ठाकुर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधी और अधिकारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और क्षेत्रीय नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह सहित अन्य मंचासीन नेताओं मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कन्या पूजन किया। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री श्री चौहान का पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह व जनपद अध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, महामंत्री श्री चंद्रभान सिंह ठाकुर, श्री अंकित शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के लोगों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं बड़ी माला से आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह ने विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि सुनवाहा-सुल्तानगंज में हमने सड़कों का जाल बिछाया सागर जाने के लिए हमने सुनवाहा-सुल्तानगंज को आठ जगहों से जोड़ा, यह कार्य हमने शिवराज सिंह जी के नेतृत्व किया। साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने भी संवाद किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि देश के प्रत्येक गरीब परिवार के पास अपना खुद का पक्का घर हो, इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से सरकार गरीबों के खुद के पक्के घर के सपने को साकार कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वर्ष 2024-25 में सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में 7638 नवीन आवास स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही 29292 आवास पंजीयन किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में जिन पात्र नागरिकों के नाम छूट गए हैं, सर्वेक्षण कर उनके नाम जोड़ जाएंगे और उन्हें इस योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा तेजी से विकास और जनकल्याण के कार्य किए जा रहे हैं। विभिन्न जल परियोजनाओं के माध्यम से किसानों के लिए सिंचाई का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के माध्यम से बहनों को धुंए से मुक्ति दिलाई गई। इसके साथ ही नलजल योजना के माध्यम से घर-घर नल के माध्यम से जल उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जनता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नही है। जनता की सेवा ही ईश्वर की पूजा है। सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार स्वसहायता समूहों के माध्यम से सभी बहनों को लखपति बहना बना रही है।सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में लखपति दीदी की संख्या 10 हजार 500 है।
न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन