रायसेन।रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु मप्र शासन द्वारा जारी
उपार्जन नीति के परिपालन में जिले में गेहूं उपार्जन हेतु निर्धारित किये गये उपार्जन केन्द्रों में से वर्तमान में168 उपार्जन केन्द्रों पर उपार्जन कार्य प्रारंभ हो चुका है।

कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पांडे द्वारा रायसेन तहसील में गेहूं उपार्जन केन्द्र साईंनाथ वेयरहाउस खरबई एवं सावित्री वेयर हाउस बाईपास रोड रायसेन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान
मौके पर एफएक्यू क्वालिटी का गेंहूँ क्रय किया जाना पाया गया एवं व्यवस्थायें भी सही पाई गईं।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा केन्द्र प्रभारियों को बारिश की संभावना के दृष्टिगत गेंहूं का पूर्ण रूप से भीगने से बचाव किया जाकर उपार्जन किये जाने एवं किसानों को सभी आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये ।