Let’s travel together.

आसमान में छाए बादल,किसान चिंतित, फसल काटवाने हार्वेस्टर ढूंढते नजर आए किसान

0 66

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सोमवार को आसमान में बादल छाने से किसानों में फसल खराब होने की चिंता बढ़ गई है। इसे लेकर किसानों ने ताबड़तोड़ हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई कराना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी गेहूं कटाई में 8 से 10 दिन का समय शेष है। लेकिन बूंदाबांदी गिरने की संभावना को लेकर किसान कटाई करवा रहे हैं। ताकि उपज को नुकसान न हो।
सोमवार को दीवानगंज क्षेत्र के आसमान में छाए बदलों से किसान परेशान दिखे। क्षेत्र में गेहूं की फसल तैयार होने को है। ऐसे में बदलते मौसम ने गेंहू किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी है। किसानों ने कहा कि अगर इस समय तेज़ हवा के साथ बारिश हुई, तो गेहूं की खेती करने वालों को परेशानियों बढ़ जायेगी। बदलते मौसम और बारिश की आशंका से किसानों की दिलो में धुक धुकी बढ़ रही है। किसानों का कहना कि अगर ऐसे में बारिश हुई गेंहू की फसल बर्बाद हो जायेगी। कुछ किसानों का मानना है कि बदलते मौसम से ऐसे में बारिश का डर सता रहा है। अगर ऐसा हुआ तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। दीवानगंज क्षेत्र में सोमवार को अचानक मौसम बदलने से लोग परेशान हुए। सुबह आसमान में छाए काले बादलों ने किसानों से माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी। ठंडी हवाएं चलने और आसमान पर काले बादल से किसानों के माथे पर पसीने की बूंदे छलकने लगी थी। किसानों को डर था कि यदि बारिश हो गई तो खेतों में तैयारी खड़ी उनकी गेहूं की फसल को जबरदस्त नुकसान हो जाएगा। हालांकि किसानों की परेशानी अभी पूरी तरह से दूर नहीं हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। पिछले करीब एक सप्ताह से क्षेत्र में काफी गर्मी पड़ रही थी।खेती में पककर तैयार गेहूं की फसल को काटने के लिए किसान किसी भी कीमत पर हार्वेस्टर ढूंढ़ने लगे हैं। ताकि बूंदाबांदी होने से पहले फसल को काटकर घर में रख सके। मगर क्षेत्र में हार्वेस्टर ढूंढने पर भी नहीं मिल रहे हैं क्योंकि मौसम को देखते हुए हर किसान अपनी फसल कटवाने में लगा हुआ है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |     उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र पर मिला सम्मान     |     मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित     |     गणतन्त्र दिवस पर मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक सम्मानित     |     आचार्य श्री का समाधि दिवस मनाया गया     |     एक एवं दो फरवरी को सांसद खेल महोत्सव का होगा समापन,की जा रही व्यापक तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811