मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
बच्चों के विकास के लिए पोषण और शिक्षा के महत्व को समझते हुए एन आर एल एस। हाल एवं जनपद पंचायत सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 27 मार्च से 29 मार्च तक दिया गया।प्रशिक्षण में विशेष रूप से 6 वर्ष तक के बच्चों के पोषण और उनकी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया है प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। जिनमें 80 – 80 कार्यकर्ता उपस्थित रही। प्रशिक्षण देने वाली मास्टर ट्रेनर श्रीमती अंजू कौरपे , श्रीमती सुनीता रजक , श्रीमती साधना राय , श्रीमती कांता केसवानी द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के प्रभारी सुकुमारी आशा सिंह की निगरानी में रहा, बच्चों में पोषण के महत्व उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक आहार और शिक्षा के पहलुओं पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया यह प्रशिक्षण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के बेहतर विकास के लिए आवश्यक जानकारी और कौशल प्रदान करेगा। जिसमें वह कार्य क्षेत्र में और अधिक प्रभावी रूप से कम कर सकें शिविर के समापन पर कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।