Let’s travel together.

भाजपा विधायक के होली मिलन में पहुंचे नेता और अफसर, एक दूसरे को दी बधाई

0 71

– शिवपुरी विधायक ने होली मिलन समारोह में मनाया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने गुरुवार को पार्टी के कार्यकर्ता नेता, पदाधिकारी, अधिकारी, पत्रकारों के साथ मिलकर होली मिलन समारोह मनाया। इस दौरान बड़ौदी स्थित उनके फार्म हाउस पर होली मिलन समारोह के दौरान विधायक ने सभी पधारे अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर लोगों को होली की बधाई व शुभकामनाएं दी गई इस होली मिलन समारोह के दौरान विधायक देवेंद्र जैन के साथ उनके पुत्र सक्षम जैन भी मौजूद रहे। इस समारोह में परंपरागत होली गीतों का दौर भी चला।
होली मिलन समारोह के कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजू बाथम, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, पूर्व विधायक सुरेश राठखेड़ा सहित पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, नेता मौजूद रहे। इस होली मिलन समारोह के दौरान सबसे खास बात यह रही कि भाजपा संगठन के मूल कार्यकर्ताओं के अलावा सिंधिया समर्थक भाजपा नेता भी बड़ी संख्या में पहुंचे। इस होली मिलन समारोह में जिला मुख्यालय के अधिकारियों के अलावा पिछोर, कोलारस से भी अधिकारी इस होली मिलन समारोह में मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811