Let’s travel together.

भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पशुपालन राज्य मंत्री के प्रथम नगर आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत

0 78

-नगर में जगह-जगह हुआ भव्य अभिनंदन, होली मिलन समारोह एवं वेयरहाउस का लोकार्पण

बेगमगंज  रायसेन। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं मध्य प्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री लखन सिंह पटेल के बेगमगंज प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने ऐतिहासिक स्वागत किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह और सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी की विशेष उपस्थिति में यह कार्यक्रम उत्साह और जोश से भरा रहा।


स्वागत समारोह ग्राम पलोहा से यात्रा की शुरुआत होते ही खिरिया तिराहा, जलश गार्डन, घाना पकोड़ा होटल, पार्षद ओमकार के निवास, पलकमति पुलिया सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर नेताओं का भव्य स्वागत किया। साहू समाज, ब्राह्मण समाज एवं कुर्मी समाज व पत्रकार बंधुओ द्वारा विशेष अभिनंदन किया गया।


भाजपा कार्यालय में होली मिलन समारोह
भाजपा कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, महिलाएं एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। पुष्पों की होली खेलते हुए सभी ने संगठन की एकजुटता को दर्शाया। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प दिलाया। राज्य मंत्री लखन सिंह पटेल, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह और विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
वेयरहाउस और गौशाला का लोकार्पण
राज्य मंत्री लाखन सिंह पटेल एवं रामपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, डॉ. प्रभुराम चौधरी ने नगर में नवनिर्मित वेयरहाउस एवं गौशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह जाट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, संतोष राय ठेकेदार, उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, मोहित लोधी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

न्यूज़ सोर्स-  हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी
रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811