Let’s travel together.

पर्यटन और होटल प्रबंधन में आधुनिक प्रवृतियाँ और रोजगार की संभावनाओं’ विषय या संगोष्ठी आयोजित

0 264

जीआईएस-2025 का प्रभाव,पर्यटन और होटल प्रबंधन क्षेत्र मे शिक्षित युवाओं के रोजगार अवसरों में तेजी से वृद्धि होगी

भोपाल । बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महविद्यालय भेल भोपाल में यात्रा, पर्यटन और होटल प्रबंधन विभाग द्वारा ‘GIS-2025 : पर्यटन और होटल प्रबंधन में आधुनिक प्रवृतियाँ और रोजगार की संभावनाओं’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में विषय विशेषज्ञ प्रो. ललित गौड़ ने बताया कि जीआईएस-2025 के तहत भारत में 2025 के अंत तक पर्यटन उद्योग में 4.6 करोड़ लोगों के लिये रोजगार अवसर निर्मित होने की संभावनाएँ है तथा पर्यटन और होटल प्रबंधन क्षेत्र में 68 हजार करोड़ रूपये निवेश के प्रस्ताव आये है एवं 1.2 लाख रोजगार सृर्जित करने की योजनाएं।जिससे इस क्षेत्र में नौकरी के साथ-साथ युवाओं को स्वरोजगार के अवसरों की भी अपार संभावनाएँ बढ़ गई है।

प्राचार्य डॉ. संजय जैन ने कहा कि आर्थिक समृध्दि के साथ लोगों में घूमने-फिरने का प्रचलन बढ़ा है। इससे इस क्षेत्र के शिक्षित युवाओं के रोजगार अवसरो मे तेजी से वृध्दि हुई है । शासकीय संस्थानों से पर्यटन एवं होटल प्रबंधन की डिग्री या डिप्लोमा संबंधी पाठ्यक्रमों से विद्यार्थियों को रोजगार मिलने की संभावनाएँ और अधिक बढ़ जाती है ।
विषय विशेषज्ञ एवं संगोष्ठी संयोजक प्रो. अनुपमा गीते ने बताया कि इस क्षेत्र में विविधता के कारण रोजगार अवसरों मे तेजी से वृद्धि हो रही है क्योंकि फिल्म टूरिज्म, क्रूज टूरिज्म, मेडीकल टूरिज्म, इवेंट टूरिज्म, रिलिजियस टूरिज्म, हिस्टोरिकल टूरिज्म, मेडीटेशन और योगा टूरिज्म आदि की प्रवृतियाँ बढ़ रहीं है। पर्यटन विभाग के पूर्व डीजीएम एवं विषय विशेषज्ञ श्री महेश दीक्षित ने कहा कि मेडीटेशन और योग क्षेत्र में भी पर्यटन को तेजी से बढ़ावा मिल रहा है । भारत के इस क्षेत्र के शिक्षित युवाओं को विश्वभर में कॅरियर बनाने की संभावनाएँ रहती है। विषय विशेषज्ञ श्रीमती मधुमिता नंदी ने अतिथि सत्कार, होटल उद्योग में फ्रंटडेस्क प्रबंधन, बिक्री और विपणन प्रबंधन, खाद्य एवं पेय प्रबंध एवं कई अन्य कॅरियर अवसरों पर जानकारी दी । विषय विशेषज्ञ डॉ. ऊषा परिहार ने बताया कि म.प्र. का पर्यटन उद्योग तेजी से विकसित हो रहा है । इससे नये-नये रोजगार सृजित हो रहे है । हर्बल और जड़ी-बूटियों की दृष्टि से मध्यप्रदेश बहुत समृध्द है, इससे भी मध्यप्रदेश के पर्यटन को प्रोत्साहन मिल रहा है । संगोष्ठी का संचालन एवं आभार संयोजक प्रो. अनुपमा गीते ने किया तथा विषय विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया । इस अवसर पर वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमार शर्मा, डॉ. अविनाश कुमार मिश्रा भी उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811