विदिशा। भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी के जन्म उत्सव के उपलक्ष में बंटी नगर स्थित साहू धर्मशाला में मां कर्मा देवी जन्म जयंती साहू समाज बंधुओ व सर्व समाज द्वारा मनाई गई

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अथितिभाजपा जिलाध्यक्ष महाराज सिंह दांगी विदिशा विधायक मुकेश टंडन क़ुरबाई विधायक हरि सिंह सप्रे नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा दुर्गा नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान साहू समाज के जिला अध्यक्ष मोहनलाल साहू नगर अध्यक्ष चरण लाल साहू मीडिया प्रभारी सुनील साहू मंत्री रानू साहू रवि साहू द्वारा किया गया।

मां कर्मा देवी के चलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए विधायक मुकेश टंडन ने कहा साहू समाज व्यापारिक समाज है हर वर्ग में साहू समाज अव्वल है मां कर्मा देवी भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी समाज से आते हैं जो कि समाज के लिए गर्व की बात है विधायक मुकेश टंडन ने साहू समाज की धर्मशाला के निर्माण हेतु ₹500000 की राशि देने की घोषणा की जिसमें साहू समाज के सभी सामाजिक बंधुओ ने विधायक जी का शाल श्रीफल एवं भारतीय जनता पार्टी की टीम का स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया आरती व कार्यक्रम के उपरांत साहू समाज के सभी जनों को भोजन प्रसादी वितरण हुआ कार्यक्रम में रमेश साहू पप्पू सेठ बबलू साहू रवि साहू परसोत्तम साहू संतोष साहू सुनील साहू दिनेश साहू बद्री साहू सहित समाज के यह जानकारी सुनील साहू द्वारा दीं गई