Let’s travel together.

ओशो प्रेमियों ने ओशो का संबोधि दिवस धूमधाम से मनाया

0 114

‌विदिशा । ओशो प्रेमियों द्वारा गंधर्व विहार कृषि फार्म पर ओशो का संबोधि दिवस बहुत ही धूमधाम एवं शानदार तरीके से मनाया गया।ओशो इंटरनेशनल ओशो प्रेमियों का ग्रुप लगातार ध्यान, भजन, कीर्तन में समर्पित रहता है। आपका सक्रिय ध्यान जिसे डायनामिक मेडिटेशन के नाम से लोग पुकारते हैं। यह ध्यान काफी ख्याति प्राप्त है।

‌ राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं अध्यक्ष लायंस क्लब  लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि प्रतिवर्ष 1 मार्च से 21 मार्च तक विशेष रूप से सक्रिय ध्यान पूरे विश्व में आयोजित किया जाता है। क्योंकि 21 मार्च को ओशो ने ज्ञान प्राप्त किया था। इसलिए इस दिन को संबोधि दिवस के रूप में मनाया जाता है। ‌ जिसे आज सेलिब्रेट करते हुए विदिशा ओशो प्रेमियों नेअपने सेंटर पर विशेष सक्रिय ध्यान, भजन, कीर्तन आदि का आयोजन संपन्न किया।

ओशो का सक्रिय ध्यान तन, मन एवं मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। जिसकी वजह से लोगों की कई बीमारियों को दूर होते देखा गया है। और लोगों ने निरोगी काया को पाया है।क्योंकि ओशो ने 21 मार्च को मौल श्री के वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त किया था। इसलिए इस दिन को संबोधि दिवस के नाम से जाना जाता है और इसे मनाया जाता है। सारे विश्व में 21 मार्च को ओशो प्रेमी द्वारा ओशो के विभिन्न केन्द्रों पर विशेष ध्यान भजन कीर्तन का आयोजन होता है। ‌ ‌‌ चूंकि शहर में लायंस क्लब अध्यक्ष एवं ओशो प्रेमी लायन अरुण कुमार सोनी का जन्म दिवस जगह-जगह मनाया जा रहा है। उसी क्रम में आज संबोधि दिवस के अवसर पर गंधर्व बिहार कृषि फार्म पर भी आपका जन्मदिवस बहुत ही धूमधाम के साथ केक काटकर सभी ओशो प्रेमियों ने सेलिब्रेट किया। आपको सभी ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में श्री सोनी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया एवं स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811