Let’s travel together.

टूर्नामेंट खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका देते हैं – प्रहलाद भारती

0 36

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के पोहरी विधानसभा के ग्राम कलोथरा में विधानसभा स्तरीय टेनिस नाइट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व विधायक व पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती ने किया। इस मौके पर भारती ने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मौका देते है और ग्रामीण क्षेत्रों में टेलेंट की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण इलाकों के कई खिलाड़ी आगे बढ़कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। टूर्नामेंट के शुभारंभ के अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी सौरभ धाकड़, अनिल धाकड़, गौरव धाकड़, के. पी धाकड़, चंद्रेश धाकड़, भूरा धाकड़, सुरेंद्र धाकड़ आदि के द्वारा फूल मालाओं द्वारा स्वागत किया। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रथम मैच कलोथरा एवं भानगढ़ के बीच टॉस कराया। जिसमें कलोथरा ने टॉस जीता एवं भानगढ़ ने बल्लेबाजी की। इस अवसर पर सतनवाडा मण्डल अध्यक्ष चंदन धाकड़, कलोथरा सरपंच श्रीमति रामश्री आदिवासी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष शिवकुमार धाकड़, भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. मंगल सिंह धाकड़, रामचंद धाकड़, पिट्टू मोंघिया आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811