मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज के पास स्थित जमुनिया गांव के पहाड़ पर जमुनिया खेजड़ा में बनी वेलस्पन कंपनी में एक बड़ी दुर्घटना हो गई। जिसमें एक ट्राला लोगे का बड़ा पाइप रखे हुए पहाड़ से नीचे गिर गया जिससे ट्राला के परख़च्चे उड़ गए। हालांकि उसमें कोई ड्राइवर मौजूद नहीं था नहीं तो एक बड़ी दुर्घटना हो जाती। ट्राला के नीचे गिरते ही उसके आसपास आग लग गई जो कई घंटे से सुलग रही है। जानकारी के अनुसार ट्राला एक बड़े लोहे के पाइप रखे हुए खड़ा था अचानक फैक्ट्री की बाउंड्री को तोड़ते हुए पहाड़ से नीचे गिर गया। जो आधे पहाड़ पर चट्टानों के बीच में फंस कर रह गया और आग लग गई।