विदिशा। लायंस क्लव के सहयोग से मूक बधिर सौं .कां. अंजलि अहिरवार विदिशा एवं दिव्यांग चिरंजीवी दिनेश अहिरवार मुखर्जी नगर विदिशा का विवाह संस्कार कराया।परिजन धन अभाव के कारण परेशान थे। अपने बच्चों का विवाह संस्कार नहीं कर पा रहे थे। लायंस क्लब गायत्री परिवार के सहयोग से सामाजिक न्याय विभाग विदिशा से संपर्क कर होने वाले खर्च की राशि की व्यवस्था कराई। विवाह मे शहर के गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया गया। जिसमें उन्होंने उपस्थित होकर विभिन्न प्रकार की उपहार एवं आशीर्वाद प्रदान किया। उपहार में किसी ने वस्त्र दूल्हा दुल्हन को प्रदान किया, तो किसी ने बर्तन से, सोने चांदी के आभूषणों से पांव पखारे। लोगों ने किचन में काम आने वाले उपकरण भी उपहार में दिए। इस प्रकार अंजलि एवं दिनेश का विवाह संस्कार बहुत ही धूमधाम के साथ गायत्री शक्तिपीठ राजीव नगर विदिशा में संपन्न हुआ। जिसमें शहर की कई संस्थाएं, व्यापारी वर्ग, राजनेता, समाजसेवी आदि सम्मिलित हुए। लायंस क्लब विदिशा से अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, पूर्व अध्यक्ष लायन डॉक्टर रवि साहू एवं लायन प्राचार्य श्रीमती जयंती सोनी का कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा।