Let’s travel together.

दीवानगंज में पदस्थ शिक्षक एम एल अहिरवार सावित्री फुले सम्मान से सम्मानित

0 132

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज जिला रायसेन में पदस्थ एम.एल.अहिरवार (व्याख्याता) को सावित्री फुले सम्मान 2025 मिला है। उल्लेखनीय है  भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय के मुख्य आथित्य में गांधी भवन श्यामला हिल्स भोपाल में शिक्षक चेतना वर्ष 2025 शिक्षक संदर्भ समूह सहानुभूति मानव कल्याण विकास समिति एवं टीचर अवेयर ऑर्गनाइजेशन द्वारा सावित्रीबाई फुले सम्मान 2025 का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। देश में बालिका शिक्षा और वंचित वर्ग की शिक्षा के प्रसार के लिए समर्पित भाव से काम करने वाली देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का विराट शैक्षिक संघर्ष सभी के लिए प्रेरक है भारतीय समाज में शैक्षिक संस्कृति और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय रहा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं सावित्रीबाई फुले के पुण्य स्मरण के अवसर पर  श्रीएम.एल. अहिरवार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने पर विद्यालय के समस्त स्टाफ और दीवानगंज के गण मान्य नागरिकों ने सर को बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |     ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811