समस्त राजस्व कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की
अनुराग शर्मा सीहोर
स्थानीय न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिसमें नगर पालिका द्वारा कैंप लगाकर नगर के बकायादारों को पूर्व में नोटिस देकर निकाय की जलकर, संपत्ति कर, समेकितकर आदि की बकाया राशि वसूली गई। इस दौरान आपसी समझौता के तहत डेढ़ करोड़ से अधिक की राशि वसूल की गई। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, सीएमओ भूपेन्द्र दीक्षित, सभापति अजय पाल सिंह राजपूत और राजस्व प्रभारी संजय शुक्ला आदि के विशेष प्रयासों से लोक अदालत के दौरान एक करोड़ से अधिक बकाया प्राप्त हुआ है। नपाध्यक्ष श्री राठौर और सीएमओ श्री दीक्षित ने समस्त राजस्व कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की।
नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि लोक अदालत में निकाय की बकाया जलकर, संपत्तिकर जमा करने आए बकायादारों से आग्रह करते हुए कहा कि निकाय की बकाया राशि समय रहते जमा करावें, क्योंकि आपके द्वारा जमा की जाने वाली करों की राशि से ही नगर का विकास होता है, वहीं मूलभूत आवश्यकओं व सुविधाओं को उपलब्ध भी निकाय आपके द्वारा जमा कराई जाने वाली राशि से ही कराती है। आप सभी प्रत्येक माह अपने नलकर एवं संपत्तिकर की राशि जमा करावें, ताकि आपके ऊपर भी भार न हो और आपके द्वारा जमा कराई जाने वाली राशि से नगरपालिका और अधिक तेजी से नगर का विकास कर सकें
निकाय की बकाया जलकर, संपत्तिकर जमा करने आए बकायादारों से आग्रह करते हुए कहा कि निकाय की बकाया राशि समय रहते जमा करावें, क्योंकि आपके द्वारा जमा की जाने वाली करों की राशि से ही नगर का विकास होता है। वहीं मूलभूत आवश्यकताओं व सुविधाओं को उपलब्ध भी निकाय आपके द्वारा जमा कराई जाने वाली राशि से ही कराती है। नगरपालिका अमले ने द्वार-द्वार पहुंचकर बकाया जमा करने का किया आग्रह, नगर पालिका सीएमओ भूपेन्द्र कुमार दीक्षित ने अपने अधीनस्थ अमले को साथ लेकर मुनादी के साथ-साथ नागरिकों से बकाया जमा करने के लिए द्वार-द्वार पहुंचकर आग्रह किया गया। सीएमओ श्री दीक्षित द्वारा वार्ड वार 5 सदस्यीय टीम गठित की गई। जिसमें एक-एक दल प्रभारी व गठित टीम से सुचारू रूप से काम कराने के लिए एक-एक नोडल नियुक्त किया गया।