Let’s travel together.

दीवानगंज ,अंबाडी और सेमरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम सभा की बैठक का हुआ आयोजन

0 131

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

ग्राम पंचायत दीवानगंज अंबाडी और सेमरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला ग्राम सभा की बैठक आयोजित कि गई। इस दौरान महिला ग्राम सभा मे महिला मंडल , महिला सशक्तिकरण पर संदेश दिया गया। महिला दिवस पर नशा निवारण एवं बच्चों को मोबाइल से दूर रहने का सन्देश दिया गया। इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग की विभिन्न योजनाओं की महिलाओं को जानकारी प्रदान की गई। आशा कार्यकर्ता  के माध्यम से महामारी में सुरक्षित रहने व बचाव की जानकारी प्रदान की गई। महिलाओं द्वारा भारतीय नारी सशक्तिकरण पर व दहेज प्रथा पर विशेष संदेश गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत सरपंच व  सचिव द्वारा राज्य व केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत के सरपंच ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मान देना है। महिलाओं ने इतिहास में हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है, चाहे वह शिक्षा हो, राजनीति हो, विज्ञान हो या खेल का मैदान। बैठक में सरपंच, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका, गांव की महिलाएं और गण मान्य नागरिक सम्मिलित  हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811