शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन
न्यायालय बेगमगंज में मुख्य न्यायाधीश श्रीमती सविता ओगले के नियुक्त होने और पदभार गृहण करने पर अधिवक्ता संघ द्वारा स्वागत समारोह आयोजित किया।
कार्यक्रम में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सचिन द्विवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि न्यायाधीश का विवेक आपके हाथो में है आप कैसे उसे चलाते हैं यह आपके उपर निर्भर है और जिसके पास ज्ञान है वही न्याय कर सकता है। न्यायाधीश के किसी से संबंध नहीं होते चाहे जाती, पाती, पंक्ति, कुल, धर्म, उंचाई, धन, बल, चतुराई, गुण, न्यायाधीश पुजारी हैं इसलिए भक्ति से ईश्वर से संबंध बन जाते हैं उसी तरह न्यायालय से अपेक्षा करें। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संतोष प्रभाकर बुंदेला ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह मध्यप्रदेश भारत में दिल की तरह है उसमें अनेक जिले हैं उसमें बेगमगंज तहसील भी दिल है ऐसे स्थान पर न्यायाधीश महोदय का स्वागत है। न्यायालय एक भगवान का मंदिर की तरह होता है और न्यायधीश वहां पुजारी हैं, हम अधिवक्ता आपके पास मिन्नत लेकर जाते हैं। क्योंकि आज भरोसा है तो सिर्फ न्यायालय पर। इसलिए आपसे जो अपेक्षाएं है वह हमेशा बनाएं रखें।

इस दौरान मुख्य न्यायाधीश श्रीमती सविता ओगले कहा कि किसी भी न्यायाधीश के आने के पहले ही उसकी जानकारियां लगा ली जाती है की उनका व्यवहार कैसा है। हम और आप कानून में रहकर कार्य करते हैं, आप सभी के सहयोग से ही कार्य करते हैं। यह वहुत ही सम्मानजनक, बहुत अच्छा प्रोफेसन है जिसके कारण हम सभी कार्य कर रहे हैं। हमेशा एक दूसरे से सहयोग बनाए रखें।
कार्यक्रम को व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 निशांत मिश्रा, व्यावहार न्यायाधीश वर्ग 2 स्वेता चौहान, एसडीएम सौरभ मिश्रा, एड. मतीन मियां, चांद मियां, ओपी दुबे, राजकुमार गुप्ता, बजीर खान, एड. अभिनव मुंशी ने भी संबोधन के द्वारा विचार व्यक्त कर न्यायाधीश का स्वागत किया। कार्यक्रम का आभार एड. राजेश यादव एवं संचालन एड. अभिनव मुंशी ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर अधिवक्तागणों के द्वारा प्रथम अपर सत्र जिला न्यायाधीश श्रीमती ओगले को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी।इस दौरान सभी अधिवक्तागण मौजूद रहे।