Let’s travel together.

बेगमगंज और सुल्तानगंज में वन विभाग की अनोखी पहल,पक्षियों के लिए घोंसले और पानी के पात्र लगाए

0 124

उवेश खान बेगमगंज/सिलवानी रायसेन

गर्मी बढ़ते ही न सिर्फ इंसान, बल्कि बेजुबान पक्षी भी पानी और आश्रय की कमी से जूझने लगते हैं। हर साल गर्मी में हजारों पक्षी प्यास से दम तोड़ देते हैं, लेकिन इस बार बेगमगंज और सुल्तानगंज में वन विभाग की एक अनोखी पहल देखने को मिली। वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार की इस मुहिम के तहत बेगमगंज के सभी सरकारी दफ्तरों में पक्षियों के लिए घोंसले और पानी के पात्र लगाए गए और अब इसे सुल्तानगंज में भी आगे बढ़ाया गया है। यहां थाना परिसर, हाई स्कूल, पंचायत भवन सहित कई जगहों पर घोंसले और पानी के पात्र टांगे गए हैं, ताकि तपती गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके। इस अभियान में थाना प्रभारी श्याम राज सिंह, हाई स्कूल के प्राचार्य राकेश सोनी और वन विभाग के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अब ये घोंसले उन पक्षियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनेंगे, जो भीषण गर्मी में पानी और आश्रय की तलाश में भटकते हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी अहिरवार ने लोगों से भी अपील की है कि वे अपनी छतों और बालकनी में दाना-पानी रखें, ताकि बेजुबान परिंदों की जान बचाई जा सके। क्योंकि पक्षी सिर्फ हमारे आस-पास का वातावरण सुंदर नहीं बनाते, बल्कि वे जैविक संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। याद रखें, पक्षियों के आवास को नष्ट करना कानूनी अपराध है और हम सबकी जिम्मेदारी है कि प्रकृति के इन नन्हे जीवों की सुरक्षा करें। तो आइए, इस गर्मी में एक छोटा-सा प्रयास करें और इन प्यासे परिंदों की मदद करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुपूर्णिमा विशेष – दुनिया को आत्मबोध कराने वाले गुरु का गांव आज भी अपनी पहचान को मोहताज     |     गुरु ही मोक्षमार्ग के पथप्रदर्शक, उनके ज्ञान को न नापा जा सकता है और न तौला जा सकता है : निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     दीवानगंज समिति के सामने 80 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     तीन बेटियां होने के बाद भी दर-दर भटकने को मजबूर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला     |     बालमपुर की आस्था का केंद्र बनेगा प्राचीन खेड़ापति माता मंदिर, ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ जीर्णोद्धार     |     मानसून की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, 50 गांवों के किसान परेशान     |     स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियान     |     शिवपुरी में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने निकाली ऊर्जा मंत्री की अर्थी       |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की पहल: उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं अप्रवासी भारतीयों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाना को देने के निर्देश     |     भ्रष्टाचार में संलिप्त शिक्षक को हटाने की मांग, ग्रामीणों ने जनसुनवाई में दी आंदोलन की चेतावनी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811