सुरेंद्र जैन धरसीवां
सिलयारी में दर्दनाक सड़क हादसे में एक पति पत्नी की मौत हो गई गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया.जानकारी के मुताबिक संतोष साहू सोनी पत्नी ललिता साहू के साथ दुपहिया से वैवाहिक कार्यक्रम से वापस घर जा रहे थे तभी मलोद के समीप अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क मार्ग जाम कर दिया पांच घंटे तक चले चक्काजाम के बाद अंततः पुलिस प्रशासन ने उनकी मांग मंजूर की तब कही चक्काजाम समाप्त हुआ.यहां यह बताना लाजमी होगा कि सिलयारी मलोद में ओवर लोड वाहनों के चलते आए दिन हादसे होते हैं।
