Let’s travel together.

देशभर की 25 महिला बाइक राइडर्स 1400 किमी का सफर तय कर करेंगी समृद्ध हैरिटेज ट्रेल का प्रचार

0 131

– मध्य प्रदेश में महिला बाइकिंग टूर क्वींस ऑन द व्हील 2.0 पहुंची शिवपुरी

-प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत का किया जाएगा प्रचार-प्रसार

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

देशभर की 25 महिला बाइक राइडर्स 1400 किमी का सफर तय कर मध्य प्रदेश की समृद्ध हैरिटेज ट्रेल का प्रचार करेंगी। यह महिला बाइक राइडर्स शिवपुरी पहुंची। शिवपुरी के होटल टूरिस्ट विलेज में इन बाइक राइडर्स का स्वागत किया गया। इस दौरान पर्यटन विभाग के अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। यह साहसिक आयोजन मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा अनुबंधित संस्था सीएसी ऑलराउंडर नागपुर के माध्यम से, प्रदेश में साहसिक पर्यटन के विकास, वन्यजीवन, प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों, कला-संस्कृति एवं विरासत के राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार हेतु आयोजित किया जा रहा है।

महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल को बढ़ावा देना-

म.प्र. टूरिज्म बोर्ड के प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग एवं प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने भोपाल से एमपीटी होटल से इन राइडर्स को फ्लैग-ऑफ किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश को महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के प्रयास है। इसमें एमपी पर्यटन का महत्वपूर्ण योगदान उजागर होता है।

प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत का किया जाएगा प्रचार-प्रसार –

इस आयोजन के माध्यम से मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन परियोजना के तहत प्रदेश में विशेष प्रयासों को भी उजागर करेगा। अधिकारियों ने बताया है कि मप्र पर्यटन बोर्ड की अग्रणी भूमिका एवं शिवपुरी, ग्वालियर के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए, यह टूर राज्य की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

‘चक्रव्यूह’ ने रचा महाभारत का जीवंत संसार, अभिनय और शिल्प से सजी प्रभावी प्रस्तुति     |     लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811