रायसेन। माधमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा में चल रही गड़बड़ी को लेकर विद्यार्थी परिषद ने किया ज़िला शिक्षा अधिकारी का घेराव किया।इन दिनों परीक्षा केन्द्र प्रभारी सिलवानी की मनमानी के चलते छात्रों का भविष्य अंधकार मय हो गया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सिलवानी हायर सेकेंडरी स्कूल केंद्र पुष्पा विद्यालय में केंद्र अध्यक्ष राजेश खरे द्वारा हाईस्कूल परीक्षा में दो छात्र पांच मिनट देरी से आने पर परीक्षा केन्द्र अध्यक्ष द्वारा छात्रों को प्रवेश नहीं दिया गया था। जिसके कारण दो छात्र परीक्षा से वंचित हो गये थे। जहां विद्यार्थीओ पर तो नियम लागू किए गए पर प्रशासन ने नियमों की अनदेखी और बच्चों का समय किया ख़राब। सभी कक्षा 12वी के छात्र थे। विद्यार्थीओ का परीक्षा केन्द्र पुष्पा विद्यालय सिलवानी था परीक्षा केन्द्र संख्या 652116 है, उक्त परीक्षा केन्द्र के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार खरे जी हैं।
25 फ़रवरी में हिन्दी विषय का पेपर था एवं परीक्षा का समय सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित था, नियमानुसार निर्धारित समय से दस मिनिट पूर्व 8:50 पर उत्तर पुस्तिका एवं पांच मिनिट पूर्व 8:55 पर प्रश्न पत्र का वितरण परीक्षार्थियों को किया जाता है, लेकिन उक्त दिनांक में हिन्दी विषय की परीक्षा में परीक्षार्थियो को उत्तर पुस्तिका का वितरण 9:05 पर एवं प्रश्न पत्र का वितरण लगभग 9:25 पर किया गया तथा बाद में निर्धारित समय से पांच मिनिट पूर्व 11:55 पर उत्तरपुस्तिकाएं केन्द्र अध्यक्ष द्वारा जमा करा ली गई, विद्यार्थीओ द्वारा केन्द्र अध्यक्ष से निवेदन किया गया और अभी समय भी शेष है, हमारे कुछ प्रश्नों का उत्तर लिखना शेष रह गया है, तब केन्द्र अध्यक्ष ने परीक्षार्थियों से उत्तरपुस्तिकाएं जमा करा लीं और परीक्षार्थियों से कहा कि फालतू बातें नहीं करो नहीं, तो तुम लोगो का फार्म भर देंगे, उक्त प्रकार की त्रुटिपूर्ण अव्यवस्था से समस्त विद्यार्थियों / परीक्षार्थियो का लगभग 35 मिनिट का नुकसान हुआ और समस्त विद्यार्थीयो को किए गए परिश्रम का अपेक्षित लाभ नहीं होगा, उक्त परीक्षा केन्द्र की उक्त प्रकार की अव्यवस्था से विद्यार्थीयो के मन में रोष है और मानसिक रूप से परेशान हैं, जिसको लेकर छात्र बड़ी संख्या में दिन मंगलवार को ज़िला शिक्षा अधिकारी केंद्र पोहच कर किया घेराव। केंद्र अध्यक्ष पर कार्रवाई को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे थे जहां पर अनुविभागीय अधिकारी को छात्रों द्वारा ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी और नगर सिलवानी में चक्काजाम भी किया गया था और प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जाने का आशवासन दिया गया था लेकिन प्रशासनद द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई थी जिसको लेकर विद्यार्थी परिषद ने किया ज़िला शिक्षा अधिकारी का घेराव और तीन दिवस में कार्यवाही की माँग की गई।

ज़िला शिक्षा अधिकारी एवं समस्त आधिकारिओ ने विद्यार्थी परिषद से कहा की आपकी माँगो की तीन दिवस में संपूर्ण जाँच कर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाएगी।विभाग संयोजक अश्वनी पटेल ने कहा कि अगर तीन दिवस के भीतर कार्यवाही नहीं हुई तो ज़िले स्तर पर बड़ा आंदोलन करने के लिए परिषद बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण ज़िम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की रहेगी।धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप विभाग संयोजक अश्वनी पटेल एवं ज़िला संयोजक शुभम् सेन और सिलवानी भाग संयोजक जय यादव व रायसेन नगर मंत्री विकास चौहान एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।